कृष्ण: एक रंग, अनंत अस्तित्व
तुम किस रंग के हो? कृष्ण !
और क्यों ?
ये जो अम्बर तुम्हारा सारा है,
हर जीव के लिए छत की तरह बनाया है।
जिसके पास ना दीवारें हों, ना घर हो,
तुम्हारा आसमान ही उसका साया है।
ये जो समंदर नीला तुम्हारा है,
हर जीव को जीवन देने वाला है।
इसकी जो बूंदें हैं किसी के लिए घर,
तो किसी के लिए ये सांसों की माया है।
ये जो रंग तुम्हारा नीला काला है,
इसमें धरती, आकाश, समंदर सब कुछ समाहित होने वाला है।
ये जो मुख तुम्हारा प्यारा प्यारा है,
सबने संतोष इसमें मनाया है।
है पूर्ण पुरुष, है कृष्ण, है नीलांबर!
एक तुम्ही से सबकी आशा है।
है हरी हर दुख भंजन,
हर जीव ने तुम को पाना है।
पा कर क्या कर जाना है?
इस धरती आकाश समंदर में ही तो मिल जाना है।
जैसे धरती आकाश समंदर को,
पाया नहीं, चाहा जाना चाहिए।
वैसे ही तुम्हे पाना तो क्या ही है,
चाहा बस चाहा जाना चाहिए।
सब को अपने अंदर समा कर भी,
कृष्ण में सिर्फ कृष्ण नजर आते हैं।
हम उनमें डूब कर ही खुद को पाते हैं,
और वो सबको पा कर भी बस कृष्ण ही रह जाते हैं।
Monika Pant (Krishnpriya)

Comments
Post a Comment