चाहत ए सुकून
चाहत ए सुकून
सब कुछ खोकर भी गुरूर रखते हो।
आंखों में इतना क्यों सुरूर रखते हो।
ये जानते हुए भी खाक हो तुम।
फिर बता भी दो किसके नाम का फितूर रखते हो।
कभी थे तुम हस्ते खेलते हसाते हुए खिलौने भी।
कुछ कहोगे क्या, क्या जाना क्या पाया।
जो इतने उदासीन खुदको रखते हो।
तुम तो नहीं थे ऐसे कहने लगें हैं लोग।
क्या इन्हीं लोगों को अपने हालातों का कुसूरवार रखते हो।
इतना क्या सीख लिया, इतना क्या समझ लिया।
किसी का साथ ना होते हुए भी, मंज़िल ए मकसूद रखते हो।
अपनापन, बचपन, प्यार मिला है क्या कभी।
फिर भी कैसे बे गरजी से लुटाने का वजूद रखते हो।
तुम हो ही क्या इस जहां में इतना क्यों मलाल रखते हो।
हर कोई कर रहा है तंज तुम पर, फिर किस बात का ख्याल रखते हो।
थोड़ा तो यकीन रख लो ना अपने कृष्ण पर।
कृष्ण तुम्हारे ही तो हैं, क्या इतना ही ऐतवार रखते हो।
क्या कृष्ण ही हैं जिनसे अपना हर सवाल रखते हो।
फिर कृष्ण पे शुरू, कृष्ण तक ही क्यों अपना हर जवाब रखते हो।
क्या वो छोड़ देंगे, इस जहां में तुम्हे अकेले।
जिनका हर किसी से पहले इस्तकबाल रखते हो।
रातों की नीदें गवाकर मन में इतना क्यों बवाल रखते हो।
कृष्णप्रिय कहकर खुदको, इतना ही लकाब रखते हो।
क्यों हो रहे हो खुद के लिए इतने संग दिल।
थोड़ा तो चाहत ए सुकून तुम भी जनाब रखते हो।
कृष्णप्रिया

Ky baat h❤️❤️
ReplyDeleteBahut sunder❤️❤️
ReplyDeletethankyou
ReplyDelete