स्याहियों की साजिश
.jpg)
और कैसी होती है इनकी साज़िश?
साहित्य - जो भी कुछ इस दुनिया में लिखा गया है वो साहित्य।
कैसे किसी वर्ग, समाज, समुदाय, देश और लिंग आदि को दर्शाता है किसी दूसरे से कमतर या बेहतर और कैसे जिसको कमतर दर्शाया जाता है उनपर इसका प्रभाव।
यह कविता उसी प्रभाव की साज़िश को समझने, स्वीकार ना करने, और जूझने की ओर एक मजबूत स्याही है।
स्याहियों की साजिश
कहानियां भी कुछ कहती हैं,
जो कहानीकार तुममें गढ़ना चाहता है।
तुम समझ के मंशा कुछ कहानियों की संभालना खुदको,
कहीं तुम्हे कमजोर ना करना चाहती हों ।
कहानियां भी बहुत कुछ करती हैं,
चाहेंगी मन ही मन मनोवल तुम्हारा तोड़ना।
चाहेंगी हर बार तुम्हे किसी और से कमतर बताना, दिखाना और मनवाना।
तुम सुनना डरना नहीं, शायद तुम्हें सवाल करना सिखाना चाहती हों।
तुम में सही गलत की पहचान करने की हिम्मत जुटाना चाहती हों।
तुम मानना आसानी से कुछ भी नहीं,
देख परख जांच लेना,
सिर्फ कहानियां ही तो हैं,
तुम्हारा अस्तित्व इनसे हर बार तुम्हारे लिए बड़ा है।
तुम सिर्फ वही कहानियां मानना जो तुम्हे नफरत नहीं प्यार दे,
तुम्हे संदेह नहीं विश्वाश दें,
तुममें कमतर होना गढ़ने की बजाय मजबूती तुममें भरे।
कृष्णप्रिया
Bahut sunder
ReplyDelete❤️❤️
ReplyDelete🥰🥰 thankyou
ReplyDeleteIt's not only a poetry it's a guidance also for many
ReplyDeleteVery good 👍
🥰🥰mast
ReplyDelete