शक्ति की वेदना
हम औरत को शक्ति कहते हैं, देवी कहते हैं।
पर उसी शक्ति को हम
शक्ति का खिलौना नहीं देते,
शक्ति का तोहफा नहीं देते,
शक्ति वाला हक़ नहीं देते।
बस उससे उम्मीद करते हैं कि वो चुपचाप सब सहती रहे।
इसी वेदना की ये कविता है।
शक्ति की वेदना
कोख में हो तो या नहीं हो तो भी, मां को डर बताया जा रहा है सिर्फ लड़का पैदा करने का।
अब बाहर आ गई हो शक्ति, तो जबरन लक्ष्मी बनाया जा रहा है।
घुटने चलने लगी हो, खिलखिलाने लगी हो, तुम्हारी मासूमियत को गले लगाया जा रहा है।
पहले अधिकार ना हुआ करता था ज्ञान का अब नन्हे क़दमों से विद्यालय जा रही हो शक्ति, प्रेम वश जा रही हो या सामाजिक दबाव में पहुंचाया जा रहा है शक्ति?
पढ़ने लिखने में समझने समझाने में भाइयों से बेहतर हो रही हो क्या घरमे तनाव किया जा रहा है या भाई को करवाया जरहा है शक्ति?
अब आ गई हो उस लड़कपन की सपनों की दुनिया में अब थोड़ा थोड़ा जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है शक्ति।
लेकिन जिम्मेदारी तुम्हारी अलग और भाई की अलग बताई जा रही है शक्ति।
अलग - क्या है ये अलग, तुम थोड़ी कम इंसान या जदा महान तो नहीं हो शक्ति?
अब ढल रही हो सामाजिक संरचना में सजना संवरना तो सिखाया और अपनाया जा रहा है हक का बोलना दबाया जा रहा है या विरोध अनुभव किया जा रहा है शक्ति।
इन सब के बीच तुम्हे दुनिया से बचाया जा रहा है, तुम्हे शकुशल सामाजिक सरंचना में पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
अब बोझिल माता पिता के बोझ उतारने की बारी आती है सखी, क्योंकि तुम्हारे प्रगतिशील निडर जीवन से जादा जरूरी ये रक्षा का भार उठाया जा रहा है शक्ति।
दुनिया से बचाते बचाते तुम्हे आश्रित बनाते बनाते तुम्हारी स्वा रक्षा तो हो गई लेकिन सुरक्षा अब भी नहीं हो पायी शक्ति।
अब लोक धर्म के ठेकेदारों द्वारा बताया गया, तुम्हारा सबसे बड़ा धर्म बनाया गया पति की सेवा और मातृत्व के भार उठाने को ही तुम्हारा एक एकमात्र कर्तव्य बताया जा रहा है शक्ति।
अब इस बीच याद रखना अपने स्वयं के बारे में सोचना नहीं, इस निर्भरता के साथ अपनी मन की करने की सोचने पर भी तुम्हे स्वार्थी बताया जा रहा है शक्ति।
अब तुम झोंक दो अपना जीवन कम से कम मां के मां होने की तो इज्जत मिलेगी तुम्हे लेकिन कब जब तुम अपने मन से पहले अपने बच्चों और परिवार के पसंद का भोजन और उनका ध्यान रख रही होगी शक्ति।
अब सखी बोझिल से ओझल हो जाओ, उड़ जाओ कहीं खुले आसमान में, अब पंख लगते और विलुप्त होते ही तुम सिर्फ एक झूठी खिलखिलाती तस्वीर में रह जाना समाज पर तुम्हारी सुरक्षा और उनकी इज्जत का भार हटा जाना शक्ति।
For women all over the world, freedom and power were never offered on a plate. She had to fight for her rights.
From Mary Wollstonecraft who first demanded equal education and rights for women in 1792, to the brave suffragettes who fought for the right to vote, to Virginia Woolf who argued that a woman must have financial independence and intellectual freedom to truly create.
And in India, it was Savitribai Phule who picked up the torch. In 1848, when educating a girl was considered a sin, she opened India's first school for girls and taught us that knowledge is the true weapon of Shakti.
And yet, centuries later, the fight continues - in different forms, in different homes.
SHAKTI - The Power given by society to a women
Whether in the womb or not, a mother is taught to fear, just to give birth to a son.
And now that you have come out as Shakti, you are forcibly being made Lakshmi.
Shakti - Are you going out of love, or are you being sent out of social pressure?
You are becoming better than your brothers in reading, writing, and understanding -
Is tension being created at home, Shakti, or is your brother being made to feel it?
Now you have entered the dream world of adolescence,
You are also being taught a little bit about responsibility.
But your responsibilities are told to be different from your brother Shakti.
What is this 'different'?
Are you a less human, or great, Shakti?
Now you are molding into the social structure, you are taught and made to adorn yourself,
but your voice for your rights is being suppressed - Or is resistance being felt, Shakti?
Amidst all this, you are being 'saved' from the world,
you are being prepared to be placed safely into the social structure.
Now its time to relieve the burdened parents, Sakhi, because more important than your progressive, fearless life, this burden of 'protection' is being carried, Shakti.
While saving you from the world, while making you dependent, your self-sacrifice happened, but safety still could not happen, Shakti.
Now by the contractors of religion, your biggest religion is made, serving your husband and bearing the burden of motherhood is told as your one and only duty, Shakti.
In between all this, remember not to think about yourself.
With this dependency, even thinking of doing what your heart wants,
you are called selfish, Shakti.
Now devote your whole life, at least you will get the respect of being a mother -
But when? When you will cook food of your children's and family's choice before your own,
and take care of them, Shakti.
Now Sakhi, disappear from being a burden, fly away somewhere in the open sky. As soon as you get wings and then vanish, you will just remain in a false, giggling photograph, and society will be free from the burden of your safety and their honor, Shakti.
Monika pant (krishnpriya)

अपनी उड़ान को किसी रिश्ते की सीमा में मत बांधना,
ReplyDeleteतुम सिर्फ किसी की बेटी, बहन, पत्नी या माँ नहीं—तुम स्वयं भी हो,
ये जताना शक्ति।
Bahut shandaar ❤️❤️
ReplyDeleteSunder 👌👌
ReplyDelete